fbpx

भाजपा सांसद राकेश सिन्हा ने राज्य सभा में पेश किया जनसंख्या नियंत्रण बिल ,11 निजी बिल और राज्यसभा में पेश

भारत की जनसँख्या को नियंत्रित करने के उद्देश्य से भारत सरकार की तरफ से भाजपा सांसद श्री राकेश सिन्हा प्रति दंपति दो बच्चों के मानकों से संबंधित जनसख्या नियंत्रण बिल राज्य सभा में पेश किया इस बिल के साथ ही  कुल 11 निजी विधेयक शुक्रवार को राज्यसभा में पेश किए गए। भाजपा नेता राकेश सिन्हा ने दो बच्चों के लघु परिवार मानकों का संवर्धन करने के प्रयासों को पुनर्जीवित करने सहित अन्य प्रावधान वाला जनसंख्या विनियमन विधेयक, 2019 पेश किया।

कांग्रेस सदस्य प्रताप सिंह वाजवा ने किसानों की आर्थिक दशा में सुधार और उनके ऋणों के बोझ को कम करने में मदद के लिए एक स्वायत्त निकाय की स्थापना के प्रावधान वाला किसानों के आर्थिक अधिकारों की संरक्षा और न्यायनिर्णयन आयोग विधेयक पेश किया।

राकांपा सदस्य वंदना चव्हाण ने तीन निजी विधेयक पेश किया। भाजपा नेता सी एम रमेश, विकास महात्मे और विनय पी सहस्त्रबुद्धे, कांग्रेस सदस्य एम वी राजीव गौड़ा, मनोनीत केटीएस तुलसी, भाकपा सदस्य विश्वम ने एक एक निजी विधेयक पेश किया।