क्या आप जानते हैं कि क्रा नहर किस देश में स्थित है ?

थाईलैंड

करा कैनाल प्रोजक्‍ट थाई सरकार का महत्‍वाकांक्षी प्रोजेक्‍ट रहा है। थाईलैंड की भौगोलिक स्थिति ऐसी है, जहां उसका एक हिस्‍सा दक्षिण चीन सागर में खुलता है तो दूसरा हिंद महासागर में। थाईलैंड पनामा नहर की तरह बीचों-बीच से एक नहर बनाना चाहता है। यह नहर दक्षिणी चीन सागर को सीधा हिंद महासागर से जोड़ देगी। थाईलैंड को उम्‍मीद है कि यह प्रोजक्‍ट उसके लिए गेम चेंजर हो सकता है। इससे सिंगापुर के रास्‍ते हिंद महासागर को जाने वाले जहाज सीधा इस नहर से होकर गुजरेंगे। इससे उसे बड़ा रेवेन्‍यू हा‍सिल हो सकता है।