fbpx

इतिहास में 7 जुलाई को कौन कौन सी घटनाएँ हुईं, आप भी जानें

7 जुलाई को इतिहास में कई ऐसी घटनाएं हुई हैं जिनके बारे में परीक्षाओं में पूछा जा सकता है। आइये जानते हैं इनके बारे में।

1456: मृत्यु के 25 वर्षों बाद जोन ऑफ आर्क को दोषमुक्त करार दिया गया था।

1656: आठवें सिख गुरु हर किशन का जन्म हुआ था।

1758: आधुनिक त्रावणकोर का निर्माण करने वाले मार्तण्ड वर्मा का देहावसान हुआ।

1896: मुम्बई के वाटसन होटल में ल्युमिर ब्रदर्स ने सबसे पहले फिल्मों का प्रदर्शन किया था।

1912: अमेरिकन खिलाड़ी जिम थोर्पे ने स्टॉकहोम ओलिम्पिक प्रतियोगिता में चार गोल्ड मैडल जीतकर इतिहास बना दिया था।

1930: ब्रिटिश लेखक आर्थर कानन डायल का निधन हुआ था।

1978: यूनाइटेड किंगडम से सोलमन द्वीप को आज़ादी मिली थी।

1981: क्रिकेट जगत के मशहूर भारतीय खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी का जन्म हुआ था।

1985: बोरिस बेकर ने केवल 17 वर्ष की आयु में विम्बलडन में जीत हासिल की थी।

1999: कैप्टन विक्रम बत्रा जिन्हें परमवीर चक्र से भी सम्मानित किया गया था, वे देश की रक्षा करते हुए शहीद हो गए थे।