fbpx

चीन और बांग्लादेश में रोहिंग्या समस्या के समाधान के लिए हुई आपस में सहमति

 चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग तथा बंगलादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीन शुक्रवार को बंगलादेश में व्याप्त रोहिंग्या समस्या का तेजी से समाधान करने पर सहमत हुए।

बंगलादेश के विदेश सचिव मोहम्मद शाहिदुल हक ने जिनपिंग तथा हसीन की आज यहां हुई बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा, ”जिनपिंग तथा हसीन रोहिंग्या समस्या का तेजी से समाधान करने पर सहमत हुए हैं। दोनों देशों ने इस समस्या के समाधन के तरीकों को लेकर असहमति नहीं है। रोहिंग्याओं को अपने देश वापस अवश्य जाना चाहिए।”

हक ने कहा कि दोनों नेताओं ने इस मुद्दे पर दोनों देशों के प्रतिनिधियों के मिलकर काम करने और म्यांमार पर रोहिंग्याओं की स्वदेश वापसी कराने के लिए दवाब बनाने की बात कही।