चंद्रयान 2 का इसरो से संपर्क टूटते ही अमेरिका ने दिया हैरान कर देने वाला बयान

शुक्रवार की रात को चंद्रयान 2 के लैंडर विक्रम के चंद्रमा पर उतरने की प्रतीक्षा बेसब्री से पूरा भारत कर रहा था। लेकिन चंद्रमा की सतह से मात्र 2.1 किलोमीटर ऊपर ही विक्रम लैंडर से संपर्क टूट गया। इस घटना के बाद सभी भारतवासियों के मन मे निराशा की लहर दौड़ पड़ी थी।

इस घटना के बाद विक्रम लैंडर से लगातार संपर्क साधने के प्रयास किया जा रहा है। इसी दौरान दुनिया भर की मीडिया से मिलीजुली प्रतिक्रियाएं आना शुरू हो गईं। सभी भारतीयों ने इसरो के इस प्रयास की जमकर तारीफ की और कहा कि हम दोबारा जरूर सफल होंगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने भी इसरो के हेड ऑफिस पहुंचकर लोगों का हौसला बढ़ाया और कहा कि विज्ञान में केवल प्रयोग और प्रयास होते हैं, असफलता का कोई स्थान नहीं होता। हम चांद को आगोश में जरूर लेंगे।

इन सभी के बीच अमेरिका की स्पेस एजेंसी नासा का भी बयान आया है। नासा ने इसरो की तारीफ करते हुए कहा कि उनका यह प्रयास बहुत हद तक सफल रहा है। चंद्रयान 2 का ऑर्बिटर अगले एक महीनों तक चंद्रमा की कुछ ऐसी तस्वीरें भेजने वाला है, जो विज्ञान के लिए मील का पत्थर साबित होंगी। नासा ने इसरो के इस प्रयास के लिये उन्हें हार्दिक बधाइयां दी हैं। आगे भी ताज़ा खबरों को सबसे पहले पाने के लिए हमें फॉलो करना न भूलें। Source: business Today