fbpx

चंद्रयान 2 के लैंडर विक्रम की लोकेशन पता चली, ऑर्बिटर ने ली थर्मल इमेज

इसरो (ISRO) चीफ के सिवन ने कहा है कि इसरो ने चंद्रयान 2 के लैंडर ‘विक्रम’ की लोकेशन पता लगा ली है. उन्होंने कहा कि चंद्रयान2 के ऑर्बिटर ने चंद्रमा की सतह पर लैंडर ‘विक्रम’ की थर्मल तस्वीरें ली हैं.

हालांकि के सिवन ने कहा है कि अभी तक लैंडर ‘विक्रम’ से संपर्क नहीं स्थापित हो सका है. हम लैंडर ‘विक्रम’ से संपर्क स्थापित करने की कोशिश कर रहे हैं, जल्द संपर्क स्थापिक हो जाएगा.

बता दें ‘चंद्रयान-2’ के लैंडर ‘विक्रम’ का चांद पर उतरते समय जमीनी स्टेशन से संपर्क टूट गया था. सपंर्क तब टूटा जब लैंडर चांद की सतह से 2.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लैंडर का संपर्क टूट जाने के बाद इसरो के वैज्ञानिकों से कहा,‘देश को आप पर गर्व है। सर्वश्रेष्ठ के लिए उम्मीद करें। हौसला रखें.’

शनिवार को मुंबई में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने इसरो के वैज्ञानिक की तारीफ करते हुए कहा था, ‘ISRO और वहां काम करने वाले लोग ऐसे हैं जो, लक्ष्य प्राप्त करने तक न रुकते हैं, न थकते हैं और न बैठते हैं।’ आज हमने मिशन चंद्रयान में एक रुकावट देखी है। लेकिन ISRO के वैज्ञानिक तब तक नहीं रुकेंगे, जब तक मंजिल पर नहीं पहुंच जाते। चांद पर पहुंचने का सपना पूरा होकर रहेगा