fbpx
Uncategorizedप्रश्नोत्तरीशिक्षासामान्य ज्ञान

क्या आप जानते हैं कि भारत का सबसे ऊँचा शिखर कौन-सा है?

 K2 गाडविन ऑस्टिन

गाडविन आस्टिन ( K-2) पर्वत, हिमालय का नहीं, बल्कि पीओके में कश्मीर के कराकोरम पर्वतमाला श्रेणी की सबसे ऊँची चोटी है, जो उत्तरी कश्मीर में  है। यह चीन के तक्सकोर्गन ताजिक, झिंगजियांग और पाकिस्तान के गिलगित- बाल्टिस्तान की सीमाओं के बीच स्थित है।

यह संसार में एवरेस्ट के बाद दूसरी सबसे ऊँची चोटी है, जो 28,250 फुट / 8611 मीटर ऊँची है। यह चोटी प्राय: हिमाच्छादित तथा बादलों में छिपी रहती है। इसके पार्श्व में 30 और 40 मील लंबी हिमसरिताएँ हैं। इसके नाम की हिमसरिता तो इसके आधार पर ही है। हिमाचल प्रदेश में 16,000 फुट से अधिक ऊँचाई पर हमेशा बर्फ़ जमी रहती है। इसलिए इस पर्वतमाला को हिमालय कहना सर्वथा उपयुक्त है।