30 घंटों की मशक्कत के बाद गिरफ्तार हुए चिदंबरम, CBI दीवार फांदकर घर मे घुसी

कल शाम जब CBI पूर्व गृह एवं वित्तमंत्री चिदंबरम को हिरासत में लेने पहुंची, तो वे अपने घर से फरार थे। लगभग 30 घंटों की खोजबीन के बाद चिदंबरम खुद अपने घर मे जाते दिखाई दिए।

आनन फानन में CBI दीवार को फांदकर उन्हें गिरफ्तार करने के लिए घर मे घुस गई। उन्हें गिरफ्तार करने के बाद पीछे के एग्जिट गेट से बाहर निकाला गया।

इस दौरान कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। चिदंबरम से पूछताछ शुरू की जा चुकी है। हिरासत में उनके लिए वातानुकूलित कमरे की व्यवस्था की गई है और उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखने के लिए डॉक्टर भी मौजूद हैं।

पूछताछ की एक एक चीज़ें रिकॉर्ड की जाएंगी ताकि किसी भी प्रकार की शंका की कोई गुंजाइश न बचे। आपको बता दें कि चिदंबरम कोई कई गंभीर आरोपों में गिरफ्तार किया गया है जिसमे आईएनएक्स मीडिया के घोटाले भी शामिल हैं।