ISRO के संस्थापक विक्रम साराभाई की 100वीं वर्षगाँठ पर जानें उनके बारे में कुछ विशेष बातें

भारतीय स्पेस प्रोग्राम के जनक विक्रम साराभाई की 100वीं वर्षगांठ पर 12 अगस्त को गूगल ने भी उनकी याद में डूडल बनाया है | उन्होंने भारत की सबसे बड़ी स्पेस एजेंसी ISRO की स्थापना की थी |

डॉक्टर विक्रम साराभाई का जन्म 12 अगस्त 1919 को अहमदाबाद के एक प्रभावशाली जैन परिवार में हुआ था | उन्होंने गुजरात कालेज से स्नातक की पढ़ाई पूर्ण की थी | इसके बाद उन्होंने कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय से डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की |

अहमदाबाद लौटने पर उन्होंने कई धर्मार्थ ट्रस्ट को शोध संस्थान में निवेश करने के लिए राजी कर लिया था | 11 नवम्बर 1947 को उन्होंने भौतिक अनुसन्धान प्रयोगशाला स्थापना की थी |

अब उनके द्वारा स्थापित ISRO विश्व की कुछ सबसे बड़ी अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थानों में से एक है | हाल ही में इसरो द्वारा बनाए गये चंद्रयान 2 ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंड करके इतिहास बना दिया |