विश्व के दस सबसे अमीर देश जिनकी जीडीपी ग्रोथ सबसे तेज है

किसी देश की जीडीपी अर्थात  सकल घरेलु उत्पाद किसी भी देश की अर्थव्यवस्था के  आर्थिक प्रदर्शन का एक बुनियादी माप है | आज हम बात करते हैं दुनिया में प्रथम 10 देशों के बारे में जिनकी जीडीपी ग्रोथ रेट सबसे तेज हैं और विश्व के सर्वाधिक अमीर देशों में उनका नाम शुमार होता है :-

  1. कतर :- यह देश अरब प्रायद्वीप के उत्तरी पूर्वी तट पर स्थित एक छोटा सा प्राय द्वीप  देश है जिसकी जीडीपी प्रति व्यक्ति 1,29,360 डॉलर है।
  2. मकाउ :- यह चीन का एक विशेष प्रशासनिक क्षेत्र है | यहाँ के प्रमुख उद्योगों में वस्त्र , इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण और खिलौने और पर्यटन शामिल है। इसकी जीडीपी प्रति व्यक्ति 1,25,170 डॉलर है।
  3. लक्समबर्ग :- यह एक छोटा यूरोपीय देश है जो बेल्जियम,फ्रांस और जर्मनी से घिरा हुआ है। यहां की प्रति व्यक्ति जीडीपी 1,12,710 है।
  4. सिंगापुर :- सिंगापुर विश्व के प्रमुख बंदरगाहों और व्यापारिक केंद्रों में से एक है। यह विश्व की 9वीं तथा एशिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश है।इस प्रति व्यक्ति जीडीपी 93,680 डॉलर है।
  5. ब्रुनेई :- ब्रुनेई जंबुद्वीप में इंडोनेशिया के पास स्थित एक राजतंत्र वाला देश है जिसकी जीडीपी प्रति व्यक्ति 77,700 डॉलर है।
  6. आयरलैंड :- यह उत्तरी पश्चिमी यूरोप का एक संप्रभु राज्य है। इसकी प्रति व्यक्ति जीडीपी 75,790 डॉलर है।
  7. नॉर्वे :- यह यूरोप महाद्वीप का एक न्यूनत जनसंख्या घनत्व वाला देश है। नॉर्वे की प्रति व्यक्ति जीडीपी 72,190 डॉलर है।
  8. कुवैत :- यह पश्चिमी एशिया में स्थित एक देश है| इस देश की प्रति व्यक्ति जीडीपी 71,930 डॉलर है।
  9. संयुक्त अरब अमीरात :- यह देश मध्यपूर्व एशिया में स्थित है।यह देश तेल भड़ार मामले में विश्व का 6वां सबसे बड़ा देश है | इस देश की प्रति व्यक्ति जीडीपी 69,900 डॉलर है।
  10. हांगकांग :- यह चीन शासित प्रशासनिक क्षेत्र वाला देश है। इसकी प्रति व्यक्ति जीडीपी 63,350 डॉलर है।