सुई पानी में क्यों डूब जाती है जबकि जहाज पानी में तैरता रहता है?

आर्किमिडीज के सिद्धांत के अनुसार कोई भी वस्तु जल पर रखने पर अपने क्षेत्रफल के अनुसार जल को हटाती है यदि हटाया गया जल वस्तु के भार से कम है तो वस्तु डूब जाएगी और यदि हटाया गया जल वस्तु के भार से अधिक है तो वस्तु तैरेगी।

सूई का आकार छोटा होने के कारण उसका क्षेत्रफल कम हो जाता है इसीलिए वह कम पानी को हटा पाती है, उसके द्वारा हटाया गया जल सूई के भार से कम होता है,और सूई डूब जाती है इसके विपरीत बड़े बड़े जहाज जिनका क्षेत्रफल बहुत अधिक होता है उनके द्वारा हटाया गया जल उस जहाज के से अधिक भारी होता है इसीलिए बड़े बड़े जहाज पानी पर तैरते रहते हैं।