आइये जानें भारत के किन राज्यों पर है सबसे ज्यादा कर्ज

भारतवर्ष  में कई ऐसे राज्य हैं जो आर्थिक रूप से काफी  संपन्न है। लेकिन फिर भी कई  राज्यों के कर्ज भी काफी ज्यादा है। आज बात करते हैं कि भारत के 5 सबसे बड़े कर्जदार राज्य कौन से है ।

  • पश्चिम बंगाल भारत का पांचवा सबसे बड़ा कर्जदार राज्य माना जाता है। पश्चिम बंगाल का कुल कर्ज लगभग 2.50 लाख करोड़ के आसपास है।
  • आंध्रप्रदेश भारत का चौथा सबसे ज्यादा कर्जदार राज्य माना जाता है आंध्रप्रदेश भी आर्थिक रूप से एक संपन्न राज्य है। मिनरल्स वेल्थ के मामले में आंध्र प्रदेश भारत का दूसरा सबसे बड़ा राज्य है आंध्र प्रदेश का कुल कर्ज लगभग 1.73 लाख करोड़ रुपए के आसपास है।
  • गुजरात भारत का तीसरा ऐसा राज्य है जिसके ऊपर सबसे ज्यादा कर्ज है गुजरात को भारत का एक आर्थिक रूप से संपन्न राज्य माना जाता है। गुजरात देश का तेजी से विकसित होने वाला राज्य माना जाता है यहां का कुल कर्ज लगभग 1.76 लाख करोड़ रुपए का है।
  • उत्तर प्रदेश भारत का दूसरा सबसे बड़ा कर्जदार राज्य माना जाता है इस राज्य में छोटे स्तर पर कई बड़ी इंडस्ट्री काम कर रही है जिसके कारण सरकार को काफी ज्यादा रेवेन्यू मिलता है। इस राज्य का कुल कर्ज 2.71 लाख करोड़ रुपए के आसपास है।
  • महाराष्ट्र आर्थिक रूप से एक संपन्न राज्य है। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई को देश की आर्थिक राजधानी के नाम से भी जाना जाता है। देश के कुल रेवेन्यू में से 40 फीसदी रेवेन्यू महाराष्ट्र से आता है। महाराष्ट्र के ऊपर लगभग 3.44 लाख करोड़ रुपए का कर्ज है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *