Uncategorizedइतिहासप्रश्नोत्तरीशिक्षासामान्य ज्ञान

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से त्यागपत्र देने के बाद सुभाषचन्द्र बोस ने किसकी स्थापना की थी ?

फॉरवर्ड ब्लॉक

सन् 1939 के प्रारंभ में यह स्पष्ट हो गया था कि हिटलर के यूरोप विजय के स्वप्न के कारण विश्व महायुद्ध की सम्भावना निकट आती जा रही है। भारत में महात्मा गांधी तथा कांग्रेस कार्यसमिति के अनेक सदस्यों के विरोध के बावजूद सुभाषचंद्र बोस पुनः कांग्रेस के अध्यक्ष निर्वाचित हो गए। इसपर कार्यसमिति के सभी सदस्यों ने, जिनमें जवाहरलाल नेहरू और सरदार वल्लभभाई पटेल भी थे, कांग्रेस कार्यसमिति से इस्तीफा दे दिया। इसके पश्चात  नेताजी सुभाषचन्द्र बोस नें ऑल इंडिया फार्वर्ड ब्लाक दल की स्थापना की।इस दल की स्थापना १९३९ में हुई थी।