fbpx

मैक नम्बर क्या है ?

File written by Adobe Photoshop¨ 5.0

किसी तरल माध्यम (Liquid/Gas ) में किसी ऑब्जेक्ट की गति को ध्वनि की गति से तुलना करने के लिए मैक संख्या का उपयोग किया जाता है। मैक संख्या, उस तरल माध्यम में किसी ऑब्जेक्ट की गति और उसी माध्यम में ध्वनि की गति का अनुपात है।

मैक शब्द का उपयोग एयरक्राफ्ट/फाइटर प्लेन की गति को दर्शाने के लिए भी किया जाता है। यह बताता है की एयरक्राफ्ट की गति, ध्वनि की गति से कितना गुना ज्यादा है।

आइये एक उदाहरण से मैक संख्या समझते है :-

  • सुखोई फाइटर प्लेन की उच्चतम गति = 3250 किमी प्रति घण्टा
  • ध्वनि की गति (हवा में) = 1250 किमी प्रति घण्टा
  • मैक = 3250 ÷ 1250 = 2.6

सुखोई की गति 2.6 मैक है यानी ध्वनि की गति से 2.6 गुना ज्यादा।