Uncategorizedइतिहासप्रश्नोत्तरीविज्ञानशिक्षासामान्य ज्ञान

अन्तरिक्ष में पहुँचने वाला विश्व का प्रथम व्यक्ति कौन है ?

मेजर यूरी गागरीन

यूरी गगारिन (Yuri Gagarin) (9 मार्च 1934 – 27 मार्च 1968), भूतपूर्व सोवियत संघ के हवाबाज़ और अंतरिक्ष यात्री थे। 12 अप्रैल, 1961 को अंतरिक्ष में जाने वाले वे प्रथम मानव थे।

अन्तरिक्ष की यात्रा करने के बाद गगारिन अंतर्राष्ट्रीय प्रतिष्ठित व्यक्ति बन चुके थे और उन्हें कई तरह के पदक और खिताबों से सम्मानित किया गया था। उन खिताबों में से एक ख़िताब था हीरो ऑफ़ द सोवियत यूनियन (Hero of the Soviet Union) था। उन्होंने Vostok 1 नामक अन्तरिक्ष यान में अपनी यात्रा की थी। 

जब वे मिग 15 (MiG-15) नामक प्रशिक्षण विमान का संचालक कर रहे थे तो, विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण उनकी मृत्यु हो गयी।  यूरी गगारिन पदक उनके सम्मान में प्रदान किया जाता है।