fbpx
Uncategorizedइतिहासप्रश्नोत्तरीशिक्षासामान्य ज्ञान

भारत में किस पर्यटक स्थल का नाम उसे घेरे हुए पांच पहाड़ियों के कारण पड़ा ?

पंचगनी

पंचगनी या पान्न्च्गनी एक प्रसिद्ध हिल स्टेशन है जो भारत के महाराष्ट्र राज्य के सतारा जिले में एक नगर परिषद है। यह कई प्रमुख आवासीय शिक्षण संस्थानों के लिए प्रसिद्ध है।

पंचगनी सहयाद्री पर्वत श्रृंखला के पाँच पहाड़ियों के मध्य में बसे है, इसके अलावा इसके चारों ओर पांच गांव भी बसे हैं जो निमंलिखित हैं दंदेघर, खिंगर, गोद्वाली, अमरल एवं तैघाट हैं। कृष्णा नदी यहाँ पास से ही बहती है एवं इसपर एक बांध भी बनाया गया है।

पंचगनी की खोज ब्रिटिश लोगों के द्वारा की गयी थी यह ब्रिटिश लोगों के लिए गर्मियों से बचने के एक जगह के रूप में प्रसिद्ध था। 1860 के दशक में जॉन चेस्सों नामक एक अंग्रेज अधीक्षक नियुक्त हुआ था। उसने पश्चिमी दुनिया के बहुत सारे पौधों की प्रजातियों को पंचगनी में लगाया जिसमे सिल्वर ओक एवं पोइंसेत्टिया प्रमुख हैं। जो अब पूरी तरह से पंचगनी के ही समझे जाते हैं। महाबलेश्वर ब्रिटिश लोगों के लिए गर्मी की पसंदीदा जगह थी लेकिन मानसून के दौरान यह निर्जन एवं रहने के लायक नहीं रह जाता था। पंचगनी का मौसम सालों भर खुशनुमा होता था इसलिए इसको अंग्रेजों द्वारा इससे आराम गृह के तौर पर विकसित किया।