fbpx

किस जीव की 8 आँखें होती हैं? जानें

स्टार फिश नामक जलीय जीव की 8 आँखे की होती है।

समुद्र की गहराई में छह हजार मीटर  की गहराई तक पाया जाने वाला जीव स्टारफिश आसमान में दिखने वाले खूबसूरत स्टार की तरह नजर आता है, जिस कारण इसे स्टारफिश कहा जाता है।इस जीव के नाम के साथ फिश लगा है, लेकिन वैज्ञानिक इसे फिश यानी मछली नहीं मानते, क्योंकि इसमें किसी मछली की तरह न तो कोई पंख होता है और न ही गलफड़ा।

आमतौर पर इस जीव के शरीर के बीच के हिस्से में एक डिस्क जैसा हिस्सा होता है, जिसमें पांच भुजाएं होती हैं, लेकिन इनकी भुजाओं की संख्या 40 तक हो सकती है। यह अपनी भुजाओं के कारण कुछ-कुछ ऑक्टोपस जैसा दिखता है, लेकिन इसका पेट डिस्क-सा सपाट होता है।

स्टारफिश की कई आंखें होती हैं। इनकी हर भुजा के अंतिम छोर पर लाल निशान की तरह छोटी-छोटी आंखें होती हैं। इनसे वह दूसरे जीवों की आंखों की तरह देख तो नहीं सकता, लेकिन इससे उसे किसी जगह पर रोशनी या अंधेरा होने का अहसास हो जाता है।