तेल नदी कहाँ स्थित है ?

तेल नदी (Tel river) भारत के ओड़िशा और छत्तीसगढ़ राज्यों में बहने वाली 296 किमी लम्बी एक नदी है। इसका अधिकांश भाग ओड़िशा में है और इसका कुछ अंश दोनों राज्यों की सीमा निर्धारित करता है। तेल नदी महानदी की एक उपनदी है, और उस में सुबर्णपुर के समीप विलय हो जाती है। वैद्यनाथ मंदिर परिसर, जो अपने कौसलेश्वर शिव मंदिर के लिए प्रसिद्ध है, इसके बाएँ तट पर स्थित है। तेल नदी टिटलागढ़ नगर से लगभग आठ किमी दूर से गुज़रती है।