fbpx

पर्यावरण दिवस कब और क्यों मनाया जाता है ?

5 जून

हर साल 5 जून को पर्यावरण दिवस के रूप में मनाया जाता है | इस दिवस को मनाने का मूल उद्देश्य मानव जाति एवं प्रकृति के बीच संतुलन स्थापित करना है | बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए साल 1972 संयुक्त राष्ट्र संघ की ओर से वैश्विक स्टार पर विश्व पर्यावरण दिवस मनाने का प्रस्ताव रखा गया | इसकी शुरुआत स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम से की गयी थी |

इस बार पर्यावरण दिवस पर संसार के 119 देशों ने हिस्सा लिया और नागरिकों के बीच जागरूकता अभियान चलाया गया | भारत में पर्यावरण संरक्षण के लिए पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 19 नवंबर 1986 के दिन लागू किया गया था |