fbpx
Uncategorizedइतिहासप्रश्नोत्तरीशिक्षासामान्य ज्ञान

बाण गंगा नदी का उद्गम स्थल क्या है ?

बैराठ की पहाड़ियां

बाणगंगा भारत की एक प्रमुख नदी है। इस नदी का पानी भरतपुर में घना पक्षी राष्ट्रीय उद्यान में भूमिगत होकर नम भूमि का निर्माण करता है। इसे ‘अर्जुन की गंगा’ भी कहा जाता है। इसे ताला नदी भी कहा जाता है| क्योंकि यह ताला गांव से होकर निकलती है़| इसे रूणिडत नदी भी कहा जाता हैं| इसकी कुल लम्बाई 380 km है|

जयपुर जिले की बैराठ पहाड़ियों से निकल कर पूर्व की ओर बहते हुए भरतपुर में प्रवेश करती है।बाणगंगा राजस्थान के तीन जिलों में बहती है: जयपुर, दौसा एवं भरतपुर। यह यमुना की सहायक नदी है। बाणगंगा राजस्थान की एकमात्र ऐसी नदी है, जिसके उद्गम से लेकर विलय तक कोई सहायक नदी नहीं है।