fbpx
Uncategorizedप्रश्नोत्तरीराजनीतिशिक्षासामान्य ज्ञान

चुनावी बांड क्या है?

चुनावी बॉण्ड (Electoral Bonds) से तात्पर्य एक ऐसे बॉण्ड से होता है, जिसके ऊपर एक करेंसी नोट की तरह उसकी वैल्यू या मूल्य लिखा जाता है। यह बॉण्ड व्ययक्तियों, संस्थाओं और संगठनों द्वारा राजनीतिक दलों को पैसा दान (चंदे के रूप में) करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

वर्तमान में केद्र सरकार द्वारा राजनीतिक दलों को मिलने वाली चंदे की राशि में पारदर्शिता लाने के लिए रु 1000, रु 10000, रु 1 लाख, रु 10 लाख तथा रु 1 करोड़ मूल्य में चुनावी बॉण्ड जारी किए गए हैं। इन बॉण्डों को भारतीय स्टेट बैंक की चुनिन्दा शाखाओं से ही खरीदा जा सकता है। केंद्र सरकार द्वारा देश के राजनीतिक दलों के चुनावी चंदे को पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से वित्त वर्ष 2017-18 के बजट के दौरान चुनावी बॉण्ड को शुरु करने की घोषणा की थी।