fbpx

दुखद खबर : सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील राम जेठमलानी का 95 साल की उम्र में निधन

लंबे समय से बीमार चल रहे सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील राम जेठमलानी का 95 वर्ष की उम्र में रविवार को उनके आवास पर निधन हो गया है। राम कृष्ण जेठमलानी की गिनती देश के मशहूर आपराधिक वकीलों में होती थी। उन्होंने 17 साल की उम्र में ही वकालत की डिग्री हासिल कर ली थी। वह राष्ट्रीय जनता दल से वर्तमान में राज्यसभा सांसद थे। उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में कानून मंत्री का पदभार संभाला था।

ईश्वर उनकी आत्मा को शान्ति प्रदान करे |