आवश्यकता पड़ी तो परमाणु बम का पहले संधान करेगा भारत, रक्षामंत्री का बड़ा बयान

भारत को हमेशा ही एक ज़िम्मेदार देश के रूप में पूरी दुनिया में जाना जाता है | परमाणु संधि और समझौतों में भी भारत की नीति नो फर्स्ट यूज़ वाली रही है, इसका मतलब यह था कि भारत कभी भी किसी देश के खिलाफ परमाणु बम का सबसे पहले प्रयोग नहीं करेगा |

लेकिन पिछले कुछ वर्षों से बदलते हालातों और पाकिस्तान जैसे दुश्मन देशों के बारे बारे परमाणु बम की धमकी देने के बाद भारत ने भी रुख अपना लिया है |

हाल ही में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ऐलान किया कि अगर आवश्यकता पड़ी तो परमाणु बम का प्रयोग पहले करने से पीछे नहीं हटेगा भारत | इस बयान के बाद पाकिस्तान और चीन जैसे देशों में व्याकुलता बढ़ गयी है | भारत ने स्पष्ट कर दिया है कि वह अपने नागरिकों के मरने का इंतज़ार कभी नहीं करेगा और उनकी रक्षा करने के लिए अगर उसे सबसे पहले परमाणु संधान करना पड़ा तो वो भी करेंगे |

पाकिस्तान जैसे देशों का भारत के इस रुख से चिंतित होना कोई आश्चर्य की बात नहीं है | इससे यह भी पता चलता है कि अब भारत अपनी नीतियों और उद्देश्यों को लेकर स्पष्ट है और वह अपने दुश्मनों के दुस्साहस को बर्दाश्त करने के बिल्कुल भी मूड में नहीं है |