fbpx

स्वर्गीय रमाकांत आचेरकर जी किस खेल से संबंधित रहे है ?

क्रिकेट

रमाकांत आचेरकर जी क्रिकेट से सम्बंधित रहें हैं | उनके क्रिकेट सिखाने के जूनून और पारखी नजर ने ही देश को सचिन तेंदुलकर जैसा महान खिलाडी दिया |

उन्हें क्रिकेट में दिए योगदान के लिए पद्म श्री और द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। रमाकांत आचरेकर की कोचिंग में ही सचिन तेंडुलकर, विनोद कांबली, समीर दीघे, प्रवीण आमरे, चंद्रकांत पंडित और बलविंदर सिंह संधू सरीखे कई दिग्गज क्रिकेटरों ने अपने खेल को निखारा।

कोच रमाकांत आचेरकर काफी समय से बीमारियों से पीड़ित थे। 87  वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया |रमाकांत आचरेकर के निधन की खबर से भारतीय क्रिकेट में शोक की लहर दौड़ गई है। तो वहीं क्रिकेट बोर्ड BCCI ने भी दुख जताया है। अपने ट्वीट में बीसीसीआई ने लिखा, ‘आचरेकर ने न सिर्फ देश को महान क्रिकेटर दिए बल्कि उन्हें बेहतरीन इंसान भी बनाया। क्रिकेट में उनका योगदान हमेशा याद किया जाएगा।