यहाँ जानिए पूरी लिस्ट UPSC की तैयारी के लिए किन किताबों से मिलेगी आपको मदद |

यूपीएससी परीक्षा में तैयारी करने में सबसे ज्यादा जरूरी पहलू है कि आप किन किताबों और अन्य किन माध्यम से तैयारी कर रहे हैं . अगर आपकी तैयारी सही किताबें और इन्टरनेट पर उपलब्ध पाठ्य सामग्री हो रही है तो आपका सिलेक्शन निश्चित है . ऐसे में सभी के लिए इन किताबों के बारे में जानना बेस्ट रहेगा कि आप कैसे इन किताबों के जरिये अपना लक्ष्य प्राप्त कर सकते हैं.

नीचे दी गयी किताबों का चयन बहुत से आईएएस टापर्स ने किया और सफलता प्राप्त की है आप की जानकारी के लिए हम यहां दे रहे हैं उन किताबों की लिस्ट.

युपीएससी (आईएएस)  प्रीलिम्स की तैयारी के लिए आवश्यक किताबें :

  • इंडियन आर्ट एंड कल्चर- नितिन सिंघानिया – कल्चर
  • सर्टिफिकेट फिजिकल एंड ह्यूमन जियोग्राफी -गोह चेंग लेओंग- भूगोल
  • इंडियन पॉलिटी फॉर सिविल सर्विसेज एग्जामिनेशंस- एम. लक्ष्मीकांत – राजनीति
  • विज्ञान और तकनीक – नोट्स (शंकर)

क्लास 6-12 से NCERT की किताबें

  • ऑक्सफोर्ड स्कूल एटलस -ऑक्सफोर्ड पब्लिशर्स – भूगोल
  • ब्रीफ हिस्ट्री ऑफ माडर्न इंडिया- राजीव अहीर- आधुनिक भारत
  • इकोनॉमिक सर्वे बाई मिनिस्ट्री- वित्त मंत्रालय द्वारा आर्थिक सर्वेक्षण – इकोनॉमी
  • इंडियन इकोनॉमी – रमेश सिंह – अर्थव्यवस्था
  • इंडिया इयर बुक

करंट अफेयर्स के लिए पढ़ें

  • हिन्दू
  • PIB
  • अन्य महत्वपूर्ण वेबसाइट (www.currentaffairstoday.org)
  • एप्लिकेशन(CURRENT AFFAIRS TODAY) डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
  • दैनिक समाचार पत्र
  • इसरो की वेबसाइट

मेन्स की तैयारी के लिए

जीएस पेपर 1

  • द वंडर दैट वाज इंडिया – ए एल भशम
  • इंडियाज एंशिएंट पास्ट – आर एस शर्मा
  • हिस्ट्री ऑफ माडर्न इंडिया – बिपिन चंद्रा
  • इंडियाज स्ट्रगल फॉर इंडिपिंडेंस- बिपिन चंद्रा
  • इंडियन आर्ट एंड कल्चर – नितिन सिंहानिया
  • इंडियन हेरिटेज एंड कल्चर
  • इंडिया एंड वर्ल्ड हिस्ट्री
  • विश्व और समाज का भूगोल
  • भारत का भूगोल – माजिद हुसैन
  • ऑक्सफोर्ड स्कूल एटलस – ऑक्सफोर्ड
  • सर्टिफिकेट शारीरिक और मानव भूगोल – गोह चेंग लेओंग

जीएस पेपर 2

  • इंट्रोडक्शन टू द कांस्टीट्यूशन ऑफ इंडिया, – डी.डी. बसु
  • इंडियन कांस्टीट्यूशन एट वर्क – NCERT
  • इंडियन पॉलिटी – लक्ष्मीकांत
  • गवर्नेंस इन इंडिया-  लक्ष्मीकांत
  • इंडिया इयर बुक
  • कंटेपरेरी वर्ल्ड पॉलिटिक्स – NCERT

जीएस पेपर 3

  • इकोनॉमिक्स सर्वे
  • साइंस एंड टेक्नोलॉजी इन इंडिया – टीएमएच
  • द एन्वार्यन्मेंट फॉर सिविल सर्विसेज प्रीलिम्स एंड मेन्स
  • इंडियन इकोनॉमी – उमा कपिला
  • इंडिया इयर बुक
  • डिजास्टर मैनेजमेंट – एआरसी रिपोर्ट

जीएस पेपर 4

  • लेक्सीकॉन फॉर एथिक्स, इंटीग्रिटी एंड एप्टीट्यूड
  • एथिक्स GS4
  • IAS मेंस स्टडीज एथिक्स – अरिहंत मैनुअल GS4