fbpx

बुलंद इरादों के साथ इसरो ने तय की चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग की नयी तारीख

कुछ दिन पहले 15 जुलाई को  चंद्रयान-2 के लॉन्चिंग के कुछ समय पहले ही आयी तकनीकी दिक्कत के कारण लॉन्चिंग निरस्त कर दी गयी थी लेकिन अब चंद्रयान-2 की लॉन्च रिहर्सल सफलतापूर्वक पूरी कर ली गई है. इस दौरान सबकुछ नॉर्मल रहा. इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन  ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी. इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन के मुताबिक चंद्रयान-2 को पूर्व निर्धारित समय के 7 दिन बाद 22 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा.

इसके बाद इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन ने ट्वीट किया, ‘तकनीकी गड़बड़ी के कारण 15 जुलाई 2019 को रोका गया चंद्रयान-2 का लॉन्च अब भारतीय समय के अनुसार सोमवार 22 जुलाई 2019 को दोपहर 2.43 बजे तय किया गया है’. इसरो ने अपने जियोसिंक्रोनस सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल-मार्क थर्ड (जीएसएलवी-एमके थर्ड) में आई तकनीकी खामी दूर करने के बाद लॉन्च के लिए संशोधित समय तय किया है.

समय से पहले तकनीकी खामी का पता लगाने को लेकर सभी देशों के वैज्ञानिकों ने इसरो की तारीफ भी की थी. सोशल मीडिया पर लोगों ने कहा था कि कभी नहीं से बेहतर कुछ वक्त की देरी होती है. चंद्रयान-2 का कुल बजट 978 करोड़ रुपये है और यह दुसरे देशों के चंद्रयान के बजट से बहुत ही कम है  और इसका मकसद भारत को चंद्रमा की सतह पर उतरने और उस पर चलने वाले देशों में शामिल करना है.