चाँद छूने जा रही हैं भारत की दो महिला वैज्ञानिक

भारतीय अन्तरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के चंद्रयान 2 मिशन की कमान इस बार महिला वैज्ञानिकों ने संभाली है | प्रोजेक्ट डायरेक्टर एम। वानीता और मिशन डायरेक्टर रितु करिधल आंध्र प्रदेश के हरिकोटा से सुबह 2 बजकर 21 मिनट पर चाँद के लिए रवाना होंगी |

इससे पहले भी मंगल मिशन में भी 8 महिलाओं ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की थी | आपको बता दें कि इसरो में लगभग 30 प्रतिशत महिलाएं ही कार्यरत हैं | जीएसएलवी मार्क 3 के माध्यम से अन्तरिक्ष में भेजे जाने वाले इस 3.8 टन वजनी चंद्रयान 2 में लगभग 600 करोड़ रुपयों कि अतिरिक्त लागत आई है |

रितु करिधल ने लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नातक किया है | साक्षात्कार के दौरान उन्होने बताया कि अन्तरिक्ष को लेकर पहले से ही उनकी खासा दिलचस्पी रही है | चंद्रमा का बढ़ता और घटता आकार उन्हें हुमेशा से हैरान करता आया है | उनका पसंदीदा विषय भौतिक विज्ञान और गणित है | उन्होने कहा कि उनकी सफलता के पीछे उनके परिवार का विशेष योगदान है |

Please wait while you are redirected...or Click Here if you do not want to wait.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *