पाकिस्तान-चीन के POK में स्थित प्रोजेक्ट पर भारत ने किया विरोध, संयुक्तराष्ट्र में उठा मुद्दा

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद  के सत्र के दौरान भारत ने पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (PoK) का मुद्दा उठाया। भारत ने PoK में चल रहे चीन-पाकिस्तान इकोनॉमिक कॉरिडोर का भी विरोध किया। भारत ने इस प्रोजेक्ट को जल्द से जल्द बंद करने के लिए कहा। भारत ने पाकिस्तान और चीन के कश्मीर मुद्दे पर दिए बयान की भी निंदा की। दोनों देशों ने कश्मीर पर भारत सरकार के फैसले को एक तरफा बताया था। भारत के विदेश मंत्रालय ने कहा कि हम कश्मीर पर इन बयानों को नकारते हैं। जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है।

UN में भारत ने साफ कर दिया कि पाकिस्तान और चीन को PoK में चल रहे कॉरिडोर को बंद करना चाहिए, क्योंकि यह प्रोजेक्ट ऐसे क्षेत्र में है जो भारत का है। इस पर पाकिस्तान ने 1947 में अवैध रूप से कब्जा कर लिया था। भारत PoK की यथास्थिति बदलने की किसी भी अन्य देश के प्रयासों का विरोध करता है।

भारत ने जब 5 अगस्त को जम्मू-कश्मीर से विशेष राज्य का दर्जा वापस लिया था, उसी वक्त से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। लगातार विश्व के सामने मदद के लिए गिड़गिड़ा रहा है। जम्मू-कश्मीर को लेकर भारत ने अपना रुख साफ कर दिया है, कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है। इससे पहले UNSC में भी यह मुद्दा उठाया था लेकिन परिणाम भारत के पक्ष में ही आया था, क्योंकि अमेरिका, रूस समेत तमाम देशों ने भारत का समर्थन दिया था।