क्या आप जानते हैं कि अंतिम मौर्य सम्राट कौन था ?

बृहद्रथ

शतधन्वन का पुत्र बृहद्रथ मौर्य साम्राज्य का अन्तिम शासक था। उसका शासन १८७ ईसापूर्व से १८५ ईसापूर्व तक था। वह भी बौद्ध धर्म का अनुयायी था। उसके अपने ही सेनापति पुष्यमित्र ने बृहद्रथ की हत्या कर दी और एक नए राजवंश का उदय हुआ जिसे शुंग राजवंश कहते हैं।

जब बृहद्रथ राजा बना, उस समय मौर्य साम्राज्य की राजधानी पाटलिपुत्र ही थी किन्तु अशोक के समय मौर्य साम्राज्य का जितना विस्तार था उसकी तुलना में बृहद्रथ का साम्राज्य बहुत छोटा हो गया था। पुराणों के अनुसार शतधन्वन के पश्चात बृहद्रथ राजा बना और उसने सिर्फ २ वर्ष तक राज्य किया |