fbpx

क्या आप जानते हैं कि मानव भूगोल का पिता निम्नलिखित में से किसको कहा जाता है ?

कार्ल रिटर

कार्ल रिटर  विश्वविख्यात जर्मन भूगोलवेत्ता थे। ये आधुनिक भूगोल के संस्थापक तथा भूगोल के एक महत्वपूर्ण क्षेत्र तुलनात्मक भूगोल के जनक माने जाते हैं।

कार्ल रिटर का जन्म 7 अगस्त, 1779 ई॰ को जर्मनी (उस समय का प्रशिया देश) के प्रसिद्ध शिक्षा केन्द्र स्नेप्फेन्थल के निकट क्वेडलिनबर्ग नामक स्थान पर हुआ। रिटर के पिता एक चिकित्सक थे और उनकी मृत्यु तभी हो गयी जब कार्ल रिटर की उम्र मात्र दो साल थी। स्नेप्फेन्थल में स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद रिटर को फ्रैंकफर्ट के एक बैंकर होल्वेग के यहाँ प्राइवेट ट्यूटर की नौकरी मिली।

वे इस नौकरी के दौरान ही हाले विश्वविद्यालय में शिक्षा भी ग्रहण कर सके और बाद में 1819 में वहीं इतिहास के आचार्य के रूप में पढ़ाने भी लगे। साल भर बाद 1820 में उन्हें बर्लिन विश्वविद्यालय में आचार्य पड़ पर नियुक्त किया गया और 1821 में उन्होंने डॉक्टरेट हासिल की तत्पश्चात 1825 में उन्हें विशिष्ट आचार्य  का पद मिला और उन्होंने आजीवन, लगभग चालीस वर्षों तक, बर्लिन विश्वविद्यालय की सेवा की। रिटर की मृत्यु 28 सितम्बर 1859 ई॰ को बर्लिन में हुयी।