क्या आप जानते हैं कि वह कौन सा जीव है जिसके 3 दिल होते हैं?

ऑक्टोपस

ऑक्टोपस एक बुद्धिमान जीव है।दुनियाभर के समुद्रों में पाए जाने वाले इस जीव की लगभग 300 प्रजातियां मौजूद है।ऑक्टोपस का रंग और आकार उनके पर्यावरण पर निर्भर करता है यानी ठन्डे पानी में रहने वाले ऑक्टोपस का आकार गर्म पानी में रहने वाले ऑक्टोपस की तुलना में ज्यादा बड़ा होता है।

ऑक्टोपस में दिलों की संख्या 3 होती है।एक नवजात ऑक्टोपस का आकार पिस्सू जितना होता है।ऑक्टोपस की 8 भुजाओं में से 6 ही उसकी भुजाएं होती हैं जबकि 2 पैर होते हैं।

ऑक्टोपस का खून नीले रंग का होता है।ऑक्टोपस की कुछ प्रजातियां एक बार 50,000 से ज्यादा बच्चों को जन्म दे सकती है लेकिन इनमें से बहुत ही कम बच्चे अपना जीवन पूरा कर पाते हैं और बाकी मर जाते हैं।