fbpx

चंद्रयान: नासा को मिली अहम तस्वीरें लैंडर विक्रम को लेकर फिर जागी उम्मीद

चंद्रयान-2 के लैंडर विक्रम की हार्ड लैंडिंग के बाद जैसे जैसे दिन बीत रहे हैं संपर्क की उम्मीदें धुंधली पड़ती जा रही हैं। लेकिन नासा के कुछ प्रयासों से उम्मीदें जगी हैं। हाल ही में नासा ने अपने ऑर्बिटर से उन जगहों की तस्वीरें ली हैं जहां लेंडर विक्रम की हार्ड लैंडिंग हुई थी।

नासा अब इन तस्वीरों की समीक्षा कर रहा है। नासा ने जिस वक्त इन तस्वीरों को लिया उस दौरान चंद्रमा पर शाम का समय था। इसका मतलब यह हुआ कि उन्होंने दक्षिणी ध्रुव की ज्यादा से ज्यादा तस्वीरें ली है।

इसरो ने बताया कि चंद्रयान का ऑर्बिटर ठीक से काम कर रहा है। इसी के साथ ही इसरो यह जानने में लगा है कि लेंडर विक्रम से संपर्क इन कारणों की वजह से टूटा। फिलहाल चंद्रयान दो का ऑर्बिटर अगले 7 वर्षों तक चंद्रमा की कक्षा में चक्कर लगाएगा और कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां वैज्ञानिकों को देगा।

आने वाले 2 दिन लैंडर विक्रम को लेकर बेहद महत्वपूर्ण है। यदि इन 2 दिनों में संपर्क नहीं स्थापित किया जा सका तो दोबारा इस से संपर्क स्थापित करने की सारी उम्मीद खत्म हो जाएगी क्योंकि आने वाले 2 दिनों में चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव का तापमान शून्य से 200 डिग्री तक नीचे चला जाएगा। लेंडर विक्रम इतने कम तापमान को सहन करने में सक्षम नहीं है और उसने मौजूद सारे उपकरण खराब हो जाएंगे।