fbpx

चंद्रमा की कक्षा में सफलतापूर्वक उतरा चंद्रयान-2, जानें इसरो का अगला प्लान

अपनी लॉंचिंग के 29 दिन पूरे होने के बाद चंद्रयान 2 सफलतापुर्वक चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश कर चुका है। चंद्रमा की ऑर्बिट में यह सुबह 9 बजकर 2 मिनट पर प्रवेश किया था।

22 जुलाई को चंद्रयान 2 श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से सफलतापुर्वक लांच किया गया था।

इसरो के चैयरमैन के सिवन ने बताया कि चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश करने से 30 मिनट पहले बेहद तनावपूर्ण माहौल था, लेकिन इसके कक्षा में प्रवेश करते ही लोगों में खुशी की लहर दौड़ गयी।

इसके बाद चंद्रयान 2 की रफ्तार को कम किया गया। चंद्रयान 2 के तीन हिस्से हैं: ऑर्बिटर, लैंडर विक्रम, और रोवर प्रज्ञान। विक्रम और रोवर चांद पर ही उतरकर प्रयोग करेगा। वहीं ऑर्बिटर चंद्रमा की परिक्रमा करके शोध को अंजाम देगा।