fbpx

चंदेरी का युद्ध किन के मध्य हुआ था ?

बाबर और मेदिनी राय

चंदेरी का युद्ध बाबर और मेदिनी राय के मध्य हुआ था। दरअसल चंदेरी का युद्ध 1528 ई. में मुग़लों तथा राजपूतों के मध्य लड़ा गया था। खानवा युद्ध में राजपूतों को हराने के बाद बाबर कि नजर अब चंदेरी पर थी।

उसने चंदेरी के तत्कालीन राजपूत राजा से वहां का महत्वपूर्ण किला मांगा और बदले में अपने जीते हुए कई किलों में से कोई भी किला राजा को देने की पेशकश की। इसलिए बाबर ने चंदेरी का युद्ध शेष राजपूतों के खिलाफ लड़ा। इस युद्ध में राजपूतों की सेना का नेतृत्त्व मेदिनी राय ने किया। इस युद्ध में मेदिनी राय की पराजय हुई। युद्ध के पश्चात् मेदिनी राय ने बाबर की अधीनता स्वीकार कर ली और महिलायों ने जौहर को स्वीकार करके सामूहिक आत्मदाह कर लिया।