fbpx

28 जुलाई के दिन हुई कुछ महत्वपूर्ण एतिहासिक घटनाएं, जानें आलू की खोज के बारे में

आइये जानते हैं 28 जुलाई के दिन हुईं कुछ महत्वपूर्ण एतिहासिक घटनाओं के बारे में |

1586: इंगलैंड से वापस आने पर “सर थामस हेरिओट” ने यूरोप को आलू के बारे में जानकारी दी थी |

1741: कैप्टन बेरिंग ने माउंट सैंट एलियास, अलास्का की खोज की थी |

1742:  ऑस्ट्रिया और प्रशिया के मध्य शांति समझौते पर हस्ताक्षर हुए थे |

1821: स्पेन से पेरू ने स्वतंत्रता की घोषणा की थी।

1858: विलियम जेम्स हर्शेल का जन्म हुए था, जिन्होंने फिंगर प्रिंट को पहचान का बेहतर जरिया बताया |

1866: अमेरिका में मापने की मीट्रिक प्रणाली को मान्यता दी गयी थी |

1914: प्रथम विश्‍व युद्ध का आरम्भ हुआ था |

1914: एस.एस. कामागाता मारू को वेंकुवर से निकालकर भारत देश के लिए रवाना कर दिया गया था।

1925: हेपेटाइटिस का टीका खोजने वाले बारुक ब्‍लमर्ग का जन्‍म हुआ था, इसी कारण 28 को विश्व हेपेटाइटिस डे मनाया जाता है।

1976: चीन में रिक्टर पैमाने पर 8.3 की तीव्रता का भूकंप आने से लाखों लोगों की जान चली गयी थी |

1979: चरण सिंह देश के पांचवें प्रधानमंत्री बने।

1995: वियतनाम आसियान का सदस्य बना।

2001: पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री मोहम्मद सिद्दिकी ख़ान कंजू की हत्या कर दी गयी थी |

2005: आयरिश रिपब्लिकन आर्मी (आईआरए) ने अपने सशस्त्र संघर्ष को रोकने का ऐलान किया और लोकतांत्रिक तरीके से अपना अभियान चलाने की बात कही।

2005: सौरमंडल के दसवें ग्रह की खोज का दावा किया गया था |