27 अगस्त के दिन हुई कुछ प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं

1781: हैदर अली ने ब्रिटिश सेना के खिलाफ पल्लीलोर का युद्ध लड़ा।

1870: भारत के पहले मजदूर संगठन के रूप में श्रमजीवी संघ की स्थापना की गई।

1907: क्रिकेट के सूरमा सर डॉन जॉर्ज ब्रैडमैन का जन्म।

1939: जेट ईंधन वाले विश्व के पहले विमान ने जर्मनी से पहली उड़ान भरी।

1950: टेलिविजन की दुनिया के इतिहास में बीबीसी ने पहली बार सीधा प्रसारण किया।

1985: नाइजीरिया में सैनिक क्रांति में मेजर जनरल मुहम्मद बुहारी की सरकार का तख्ता पलट। जनरल इब्राहिम बाबनगिदा नए सैनिक शासक बने।

1990: वॉशिंगटन स्थित इराकी दूतावास के 55 में से 36 कर्मचारियों को अमेरिका ने निष्कासित कर दिया।

1991: मालदोवा ने सोवियत संघ से आजाद होने की घोषणा की।

1999: भारत ने करगिल संघर्ष के दौरान अपने यहां बंदी बनाए गए पाकिस्तानी युद्धबंदियों को रिहा किया।

1999: सोनाली बनर्जी भारत की प्रथम महिला मैरिन इंजिनियर बनीं।

2003: मंगल 60 हजार वर्षों के अंतराल के बाद पृथ्वी के सबसे नजदीक पहुंचा।

2004: पाकिस्तान के वित्तमंत्री शौकत अजीज ने देश के प्रधानमंत्री का पद संभाला।

2018: भारत के नीरज चोपड़ा ने जकार्ता एशियाई खेलों की पुरुष भाला फेंक स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।

2018: सस्ती उड़ान सेवा देने वाली विमान कंपनी स्पाइसजेट ने देश की पहली जैव जेट ईंधन से चलने वाली परीक्षण उड़ान का परिचालन किया।