24 अक्टूबर का दिन इतिहास में क्यों है ख़ास, जानें

चौथे सिख गुरु रामदास ने अमृतसर शहर की स्थापना 1577 में की, शहर का नाम तालाब अमृत सरोवर के नाम पर रखा गया।
जेसुइट पादरी एस जे थामस भारत आने वाले पहले अंग्रेज थे, वह पुर्तग़ाली नौका से 1579 को गोवा पहुंचे।
मुग़ल शासक जहाँगीर ने 1605 को आगरा में गद्दी संभाली थी।
प्रॉस-ऑस्ट्रिया स्वीडन और फ्रांस के मध्य वेस्टफ़ाली समझौते पर 1648 में हस्ताक्षर हुए थे। जिससे प्रोटेस्टेंट और कैथोलिक ईसाइयों की रक्तरंजित लड़ाइयों पर विराम लग गया।
कल्याण और भिवंडी के शासन के 1657 को अाधीन आए।
पोलैंड को 1795 में ऑस्ट्रिया, प्रशिया और रूस के बीच विभाजित किया गया।
कलकत्ता और डायमंड हार्बर के बीच पहली टेलीग्राफ लाइन 1851 में शुरु हुई।
कैलिफोर्निया के जस्टिस स्टीफन जे फील्ड ने 1861 में अमेरिकी राष्ट्रपति लिंकन को पहला अंतरमहाद्वीपीय टेलीग्राफ संदेश भेजा।
अमेरिकी शहर न्यूयॉर्क में 25 हजार महिलाओं ने 1915 में मतदान के अधिकार के लिए प्रदर्शन किया।
ब्रिटिश विदेश कार्यालय ने 1924 में ज़िनोवी का पत्र प्रकाशित किया।
द्वितीय विश्व युद्ध की समाप्ति के एक महीने बाद ही विश्व में शांति कायम करने के लिए संयुक्त राष्ट्र संघ (यूएनओ) की स्थापना 1945 में की गई।
रॉकेट द्वारा पहली बार 1946 में धरती का अंतरिक्ष से चित्र लिया गया।
जम्मू कश्मीर पर पाकिस्तानी कबाइलियों ने 1947 में हमला किया।
बर्नार्ड बारूक ने 1948 में सीनेट युद्ध की जांच समिति के समक्ष एक भाषण में पहली बार ‘शीत युद्ध’ शब्द का इस्तेमाल किया।
न्यूयार्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय की आधारशिला 1949 में रखी गई।
उत्री रोडेशिया जांबिया गणतंत्र बना कैनेथ कौंडा वहाँ के पहले राष्ट्रपति 1964 में बने थे।
बंधुआ मजदूर प्रथा को समाप्त करने के लिए 1975 में एक अध्यादेश लाया गया और अगले दिन से यह प्रभाव में आ गया।
सुधा माधवन मैराथन में 1982 को दौड़ने वाली पहली महिला एथलीट बनी।
काेलकाता में एस्प्लेनेड और भवानीपुर के बीच पहली मेट्रो ट्रेन (भूमिगत ट्रेन) 1984 में शुरु।
दक्षिण कोरिया द्वारा लम्बी दूरी की मिसाइलों का परीक्षण न करने की घोषणा 2000 में की।
नासा के 2001 मार्स ओडिसी अंतरिक्ष यान ने सफलतापूर्वक मंगल ग्रह के चारों ओर कक्षा में प्रवेश किया।
लंदन में 2003 को आखिरी वाणिज्यिक सुपरसोनिक कॉनकॉर्ड विमान उतरा।
ब्राजील ने 2004 को अंतरिक्ष में पहला सफल राकेट परीक्षण किया।
न्यूजीलैंड-भारत 2005 में नया हवाई सेवा समझौता करने पर सहमत।