fbpx

9 नवंबर का दिन इतिहास में क्यों है खास, जानें

आज के दिन सुप्रीम कोर्ट ने दिया राम मंदिर पर ऐतिहासिक निर्णय। रामलला विराजमान को सौंपी जमीन।

सन 1236 में मुग़ल शासक रुकनुद्दीन फिरोज शाह की हत्या।
स्पेन की सेना ने 1580 में आयरलैंड पर हमला किया।
ब्रिटेन, फ़्राँस और स्पेन ने 1729 में सेवाइल की सन्धि पर हस्ताक्षर कर दो वर्षों से चल रहे आंग्ल-स्पेनी युद्ध को समाप्त किया।
रुसी सेनाओं ने 1794 में पोलैंड की राजधानी वारसा पर कब्जा किया।
दिल्ली जल आपूर्ति योजना की औपचारिक शुरुआत 1822 में हुई।
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन का 1822 में आज ही के दिन मैरी टोड के साथ विवाह हुआ।
गोटलिएब देमलेर ने 1885 में दुनिया की पहली मोटरसाइकिल पेश की।
स्वतंत्रता सेनानी जमनालाल बजाज का जन्म 1889 में हुआ।
प्रख्यात गणितज्ञ शकुंतला देवी का जन्म 1936 में हुआ।
जापानी सेना ने 1937 में चीन के शंघाई शहर पर कब्जा किया।
भारत सरकार ने 1947 में सैन्य कार्यवाई द्धारा जूनागढ़ मुक्त कराया।
कश्मीर के बडगांव के मेजर सोमनाथ शर्मा को 1947 में पहला परमवीर चक्र मिला। हालांकि उन्हें यह सम्मान मरणोपरांत दिया गया।
कोस्टारिका में 1949 में संविधान को अंगीकार किया गया।
अमेरिका के लेखक विलियम फॉकनर को 1950 में साहित्य के नोबेल पुरस्कार से सम्मनित किया गया.
कंबोडिया को 1953 में फ्रांस से आजादी मिली।
दार्जिलिंग में हिमालयन पर्वतारोहण की संस्थान की स्थापना 1954 में की गई।
अमेरिका ने 1962 में नेवाडा में परमाणु परीक्षण किया।
ओ. बी. अग्रवाल 1984 में अमेच्योर स्नूकर में विश्व चैंपियन बने।
सन 1989 में आज ही के दिन बर्लिन की दीवार ढहाई गई थी। बर्लिन की दीवार ने करीब तीन दशकों तक न सिर्फ जर्मनों को बल्कि पूरी दुनिया को बांट कर रखा।
ब्रिटेन में 1989 में मृत्यु-दण्ड की सज़ा पर पूरी तरह से रोक लगाई गई।
इजराइल के प्रधानमंत्री यितझाक राबिन की 1995 में एक शांति रैली के दौरान हत्या।
सन 2000 में उत्तराखण्ड का उत्तर प्रदेश से अलग राज्य के रूप में गठन।
भारतीय प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने 2001 में संयुक्त राष्ट्र महासभा को सम्बोधित किया।
फ़्रांस में 2005 में आपातकाल घोषित।
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने 2005 में ये स्पष्ट किया कि ईराक में बहुराष्ट्रीय फ़ौजें 2006 तक बनी रहेंगी।