टेलीफोन का आविष्कार किसने किया था?

अलेक्जेंडर ग्राहम बेल

टेलीफोन का आविष्कार अलेक्जेंडर ग्राहम बेल ने किया था। “मिस्टर, वॉटसन, कम हेयर, आई वॉन्ट यू” टेलिफोन पर बोले गए पहले शब्द थे। वर्ष 1876 में टेलीफोन के अविष्कार के लिए उन्हें सम्मानित किया गया। दूरभाषा या टेलीफोन दूरसंचार का यह एक उपकरण है।

इनका  जन्म वर्ष 3 मार्च 1847 को एडिनबर्ग {स्काटलैण्ड} में एक सामान्य परिवार में हुआ था।  ग्राहम बेल ने ना केवल टेलीफोन, बल्कि कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में कई और भी उपयोगी आविष्कार किए हैं। जैसे कि 12 साल की उम्र में उन्होंने पैडल और नाखून ब्रश की बदौलत डिहस्किंग मशीन बनाई। आजीवन आविष्कारों में लगे रहने वाले ग्राहम बेल की मृत्यु 2 अगस्त, 1922 को हो गयी।