Uncategorizedप्रश्नोत्तरीविज्ञानशिक्षासामान्य ज्ञान

विटामिन शब्द का उपयोग सर्वप्रथम किस वैज्ञानिक ने किया था ?

कैसिमिर फुंक

कैसिमिर फुंक  पोलैण्ड के जीवरसायनज्ञ (बायोकेमिस्ट) थे। इनका जन्म वारसा में २३ फरवरी, १८८४ ई. को हुआ। इन्होंने स्विट्जरलैंड के बर्न विश्वविद्यालय, पेरिस के पैस्टर इंस्टिट्यूट और बर्लिन विश्वविद्यालय में शिक्षा प्राप्त की। जीवरसायनज्ञ के रूप में इन्होंने अस्पतालों में कार्य किया। ये सन् १९१५ में अमरीका गए और इन्होंने वहाँ की कई अनुसंधानशालाओं में विभिन्न पदों पर कार्य किया।

विटामिन का अन्वेषण और उसकी उपयोगिता को सिद्ध करने के कारण इन्हें प्रसिद्धि मिली। इन्होंने प्रथम विश्वयुद्ध में ऐड्रैनेलिन यौगिक का व्यापारिक स्तर पर उत्पादन किया तथा मछली के तेल से व्यापारिक स्तर पर विटामिन निकालने की विधि निकाली।