fbpx
Uncategorizedइतिहासप्रश्नोत्तरीशिक्षासामान्य ज्ञान

क्षेत्र के मामले में दक्षिण भारत का सबसे बड़ा राज्य कौन है?

कर्नाटक

कर्नाटक , जिसे कर्णाटक भी कहते हैं, दक्षिण भारत का एक राज्य है। इस राज्य का गठन 1 नवंबर, 1956 को राज्य पुनर्गठन अधिनियम के अधीन किया गया था। पहले यह मैसूर राज्य कहलाता था। 1973 में पुनर्नामकरण कर इसका नाम कर्नाटक कर दिया गया। इसकी सीमाएं पश्चिम में अरब सागर, उत्तर पश्चिम में गोआ, उत्तर में महाराष्ट्र, पूर्व में आंध्र प्रदेश, दक्षिण-पूर्व में तमिल नाडु एवं दक्षिण में केरल से लगती हैं। इसका कुल क्षेत्रफल 74,122 वर्ग मील (1,91,976 कि॰मी॰²) है, जो भारत के कुल भौगोलिक क्षेत्र का 5.83% है। 30 जिलों के साथ यह राज्य छठा सबसे बड़ा राज्य है। राज्य की आधिकारिक और सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा है कन्नड़।