समरकंद नामक स्थान मध्य एशिया में कहाँ पर स्थित है?

उज्बेकिस्तान

समरक़न्द  उज़बेकिस्तान का दूसरा सबसे बड़ा नगर है। मध्य एशिया में स्थित यह नगर ऐतिहासिक और भौगोलिक दृष्टि से एक महत्वपूर्ण शहर रहा है। इस नगर का महत्व रेशम मार्ग पर पश्चिम और चीन के मध्य स्थित होने के कारण बहुत अधिक है। भारत के इतिहास में भी इस नगर का महत्व है क्योंकि बाबर इसी स्थान के शासक बनने की चेष्टा करता रहा था। बाद में जब वह विफल हो गया तो भागकर काबुल आया था जिसके बाद वो दिल्ली पर कब्ज़ा करने में कामयाब हो गया था। ‘बीबी ख़ानिम की मस्जिद’ इस शहर की सबसे प्रसिद्ध इमारत है। २००१ में यूनेस्को ने इस २७५० साल पुराने शहर को विश्व धरोहर स्थलों की सूची में शामिल किया। इसका उस सूची में नाम है: ‘समरकन्द – संस्कृति का चौराहा’।