अन्तर्राष्ट्रीय सीमा शुल्क दिवस हर वर्ष कब मनाया जाता है ?

26 जनवरी

विश्व सीमा शुल्क संगठन (World Customs Organization / WCO) विश्व सीमा शुल्क संगठन की स्थापना 26 जनवरी 1952 में सीमा शुल्क सहयोग परिषद के रूप में की गयी थी। यह एक अंतरसरकारी संगठन है डब्ल्यूसीओ का मूल उद्देश्य संपूर्ण विश्व में सीमा शुल्क प्रशासनों की प्रभावशीलता एवं कार्यक्षमता में वृद्धि लाना है। वर्ष 1947 में व्यापार एवं प्रशुल्कों पर सामान्य समझौता गैट, द्वारा पहचाने गए सीमाकर मामलों के परीक्षण हेतु 13 यूरोपीय देशों ने एक अध्ययन दल की स्थापना की। डब्ल्यूसीओ की सदस्यता निरंतर विश्व के सभी क्षेत्रों में पहुंच गई। 1994 में संगठन ने अपना वर्तमान नाम ‘विश्व सीमाकर संगठन’ (डब्ल्यूसीओ) अपनाया। आज, डब्ल्यूसीओ के सदस्य विश्व के 94 प्रतिशत से अधिक व्यापार के सीमाकर नियंत्रण के लिए उत्तरदायी हैं।