fbpx

पहले शस्त्र पूजा फिर राजनाथ सिंह ने राफेल में भरी उड़ान

विजयदशमी के मौके पर फ्रांस ने भारत को पहले राफेल लड़ाकू विमान सौंप दिया है। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह राफेल को लेने के लिए खुद फ्रांस पहुंचे हुए हैं। फ्रांस की रक्षामंत्री ने भारत के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को पहला राफेल लड़ाकू विमान सौंपा। इसके बाद रक्षामंत्री राजनाथ सिंह राफेल में उड़ान भरी।

विमान मिलेने के बाद राजनाथ सिंह ने शस्त्र पूजा की और उसके बाद फ्रांस की कंपनी दसौ से खरीदे गए लड़ाकू विमान राफेल पर ‘ऊं’ लिखा। इसके अलावां राफेल विमान के पहियों के नीचे नीबू भी रखा गया। दसौ के साथ हुए सौदे की पहली खेप के तहत भारत 4 राफेल विमान हासिल करेगा।

इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत में आज दशहरा का त्योहार है जिसे विजयादशमी के नाम से भी जाना जाता है। इसमें बुराई पर जीत का जश्न मनाते हैं। इसके साथ ही आज 87वां वायु सेना दिवस भी है, इसलिए यह दिन कई मायनों में खास बन गया है।

बता दें कि रक्षामंत्री राजनाथ सिंह तीन दिवसीय दौरे पर पेरिस गए हैं। उनकी फ्रांस के राष्ट्रपति इमैन्युअल मैक्रों के बीच पैरिस में एक बैठक हुई। दोनों के बीच बैठक 35 मिनट तक चली। इस दौरान फ्रांस के रक्षा मंत्री भी मौजूद रहे। इस बैठक में भारत की ओर से आठ लोग शामिल हुए। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, पेरिस में एक फ्रांसीसी सैन्य विमान में सवार होकर राफेल लड़ाकू विमान को हासिल करने के लिए पेरिस से मेरिनयाक पहुंचे।

फ्रांस की राजधानी पेरिस पहुंचने के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर कहा कि फ्रांस पहुंचकर मैं खुश हूं। यह देश भारत का अहम साझेदार है। उन्होंने ने लिखा फ्रांस के साथ हमारा यह खास रिश्ता औपचारिक संबंधों से भी ज्यादा गहरा और लंबा है। फ्रांस की मेरी यात्रा का उद्देश्य दोनों देशों के बीच के सामरिक साझेदारी का विस्तार करना है।