fbpx

इंडियन आर्मी की जान है नाग मिसाइल, पलट सकती है किसी भी युद्ध का पासा!

मिसाइल टेक्नोलॉजी में भारत ने काफी तरक्की कर ली है और ऐसी खतरनाक मिसाइलों का विकास कर चुका  है कि दुश्मन देशों में इसके लिए घबराहट देखी जा सकती है | आज हम आपको खतरनाक  टैंकरोधी मिसाइल नाग के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे भारतीय सेना की जान कहा जाता है।

 इंडियन आर्मी की मिसाइल नाग दुनिया के किसी भी टैंक को कुछ ही क्षणों में ध्वस्त कर सकती है। इस मिसाइल की मारक क्षमता 5 किमी. है। नाग कैरियर से एक साथ 8 मिसाइलों को दागा जा सकता है। एक बार में इस कैरियर में 12 मिसाइलें तैनात की जा सकती हैं।  डीआरडीओ के मुताबिक, नाग मिसाइल इमेज के जरिए संकेत मिलते ही टारगेट भाप लेती है और दुश्मन के टैंक का पीछा करते हुए उसे तबाह कर देती है।

इस मिसाइल का वजन महज 42 किलो हैं, इसलिए इसे मैकेनाइज्ड इन्फेंट्री कॉम्बैट व्हीकल के जरिए पहाड़ी या फिर कहीं भी ले जाया जा सकता है।  इस मिसाइल को विकसित करने में भारत अब तक 350 करोड़ रूपए से ज्यादा खर्च कर चुका है। मिसाइल नाग अपने साथ करीब 8 किलोग्राम विस्फोटक लेकर चलती है।  भारत की यह खतरनाक मिसाइल 230 किलोमीटर प्रति सेकंड के हिसाब से अपने टारगेट को भेदती है |