fbpx

सभी को हराकर जोजिबिनी ब्रह्मांड सुंदरी बनीं

68वीं मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता का ताज दक्षिण अफ्रीका ने अपने नाम कर लिया है | यह प्रतियोगिता का आयोजन अमेरिका के अटलांटा में किया गया था। इसमें संसार की 90 सुंदरियों के बीच प्रतिस्पर्धा हुई। इसमें 90 सुंदरियों ने हिस्सा लिया था, लेकिन सबको हराकर जोजिबिनी ब्रह्मांड सुंदरी बनीं।

तीनों फाइनलिस्ट से एक ही सवाल पूछा गया था कि वह कौन-सी महत्वपूर्ण वस्तु है जो आज की तारीफ में हमें युवा लड़कियों को सिखानी चाहिए? इस पर जोजिबिनी के जवाब ने उन्हें मिस यूनिवर्स का ताज दिलवा दिया। जोजिबिनी ने जवाब दिया कि सबसे महत्वपूर्ण वस्तु है, नेतृत्व करना, जो हमें लड़कियों को सिखाना चाहिए। नेतृत्व करके समाज में अपनी स्थान बनाने से जरूरी कुछ नहीं है।