fbpx

कोनेरू हम्पी किस राज्य की रहने वाली है?

आंध्र प्रदेश

कोनेरू हम्पी आंध्र प्रदेश राज्य की रहने वाली है। इनका जन्म 31 मार्च 1987 गुडिवाडा में हुआ था। कोनेरू हम्पी ने 8 वर्ष की छोटी आयु से शतरंज खेलना शुरू किया। 1997 में 10 वर्ष से कम आयु वर्ग की विश्व चैम्पियनशिप जीती।

1988 में 12 वर्ष से कम आयु वर्ग की चैम्पियनशिप जीती तथा 2000 में 14 वर्ष से कम आयु वर्ग की चैम्पियनशिप जीती। इतनी छोटी आयु में ही इन्हें अन्तर्राष्ट्रीय महिला नॉर्म (I.W. नॉम) होने का सौभाग्य भी प्राप्त हुआ। कुछ ही समय पहले कोनेरू हम्पी भारत की दूसरी महिला ग्रैंड मास्टर बनने में सफल हुई हैं। इन्हें अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।