fbpx

आर्टिकल 370 पर महाराजा हरि सिंह के पुत्र कर्ण सिंह का बयान, गिनाए इसे हटाने के फायदे

भारत की आज़ादी के बाद से ही आर्टिकल 370 कश्मीर का एक संवेदनशील मुद्दा बना हुआ था। लेकिन मोदी सरकार ने कड़े फैसले लेकर इसे खत्म कर दिया।

आर्टिकल 370 के समाप्त होने के बाद ही कश्मीर के हिंदुओं में खुशी की लहर दौड़ पड़ी क्योंकि हज़ारों सालों से वहां के मूल निवासी कश्मीरी हिंदुओं को सांप्रदायिक तनाव के कारण घाटी छोड़कर जाना पड़ा था।

लगभग 7 लाख कश्मीरी हिंदुओं को कश्मीर छोड़कर जाना पड़ा था। वे आज भी न्याय की प्रतीक्षा कर रहे हैं और इस घटना के बाद घाटी में आतंकवादी गतिविधियां बढ़ती चली गयी।

इस धारा के हटने के बाद कश्मीर के महाराजा हरि सिंह के पुत्र कर्ण सिंह का भी बयान आया। उन्होंने कहा कि ऐसा करने से कश्मीर की तरक्की होगी। यहां के लोगों को बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी।

कश्मीर के लोगों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। उन्होंने कहा कि आगे कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा मिलना चाहिए।