टाटा है सबसे मूल्यवान भारतीय ब्रांड, LIC दुसरे स्थान पर और अम्बानी ग्रुप 56वें नंबर पर

भारत देश के सौ सबसे मूल्यवान भारतीय ब्रांडों में से टाटा ग्रुप दो वर्षों से लगातार पहले स्थान पर बना हुआ है | इन ब्रांड्स की सूची में भारतीय जीवन बीमा दुसरे स्थान पर और इनफ़ोसिस तीसरे स्थान पर है |

टाटा समूह के ब्रांड मूल्य में 37 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो चुकी है और यह 19.6 अरब डॉलर पर जा पहुंचा है | वहीँ दूसरी और अम्बानी ग्रुप का ब्रांड मूल्य 65 प्रतिशत से घटकर 55.9 करोड़ डॉलर के निचले स्टार पर जा पहुंचा है |

टाटा ग्रुप का ब्रांड मूल्य वर्ष 2018 में 14.23 अरब डॉलर था | ब्रांड फाइनेंस की रिपोर्ट के अनुसार टाटा ग्रुप देश का सबसे बहुमूल्य होने के साथ ही शीर्ष 25 ब्रांड्स में सबसे तेजी से वृद्धि करने वाला ब्रांड है | पिछले वर्ष अम्बानी ग्रुप 28वे स्थान पर था लेकिन 2019 में यह फिसलकर 56वे स्थान पर जा पहुंचा है | सबसे अधिक गिरावाट भी अंबानी ग्रुप में दर्ज की गयी है |