fbpx

चीन और पाकिस्तान को भारत की चेतावनी, POK में न हो कोई बदलाव

भारत ने चीन और पाकिस्तान को स्पष्ट शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा है कि पाक अधिकृत कश्मीर में किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं होना चाहिए | भारत की ओर से बयान जारी करते हुए यह कहा गया है कि हम POK में होने वाले किसी भी तरह के बदलाव के विरोध में हैं और अगर ऐसा किया गया तो इसके विरुद्ध हम संबंधित पक्षों से बात करेंगे |

इसके साथ ही भारतीय विदेश मंत्रालय ने चीन को दो टूक जवाब देते हुए कहा है कि जम्मू कश्मीर भारत का आतंरिक मामला है और इसपर भारत किसी भी प्रकार का हस्तक्षेप स्वीकार नहीं करेगा | अगर चीन द्वारा ऐसा दोबारा किया गया तो भारत इसका पुरजोर विरोध करेगा |